श्री गुरु रामराय महाविद्यालय में एपिक स्किल टैक प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली के सौजन्य से कैप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड नई दिल्ली के द्वारा प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया ।

देहरादून:

आशा कोठारी

दिनांक 22.02.2025 को श्री गुरु रामराय महाविद्यालय में एपिक स्किल टैक प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली के सौजन्य से कैप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड नई दिल्ली के द्वारा प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के आरम्भ में महाविद्यालय के प्लेसमेंट कॉर्डिनेटर डॉ मनोज बलोनी द्वारा छात्र-छात्राओं को नौकरी के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया गया । कार्यक्रम का उदघाटन प्राचार्य प्रदीप सिंह के द्वारा किया गया तथा साथ ही छात्र -छात्राओं को प्राचार्य द्वारा प्लेसमेंट की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया ।
इसी क्रम में कैप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड ग्रुप के द्वारा छात्र-छात्राओं को फाइनेंस के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी गई तथा इन क्षेत्रों से संबंधित कैरियर की उपयोगिता के बारे में बताया गया साथ ही कम्पनी व उनके पैकेज व अपेक्षित योग्यता से सम्बन्धित जानकारी भी दी गई ।
इसके उपरान्त महाविद्यालय के विद्यार्थियों की एप्टीट्यूड परीक्षा व साक्षात्कार के उपरांत छात्रों को रिलेशनशिप ऑफिसर के लिए कैप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड नई दिल्ली में चयनित किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ ज्योति द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्त मे प्लेसमेंट कॉर्डिनेटर डॉ मनोज बलोनी द्वारा ग्रुप के सदस्यों का धन्यवाद दिया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रॉफ़ेसर डॉ महेश कुमार,डॉ अरविन्द नौटियाल, डॉ ज्योति, डॉ ए एस राणा व श्री भारत मोहन क़ुमार आदि मौज़ूद रहे।