लोहाघाट / देहरादून:
आशा कोठारी

अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में 6 अप्रैल से निशुल्क विशेष चिकित्सा शिवरौ की श्रृंखला शुरू होगी। जिसके लिए देश के विभिन्न स्थानो से आने वाले ख्याति प्राप्त चिकित्सकों की सहमति प्राप्त हो चुकी है। आश्रम के अध्यक्ष स्वामी शुद्धीदानंद जी महाराज के अनुसार 6 से 11 अप्रैल तक यहां विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर ऑपरेशन, नाक, कान,गला, एवं अन्य रोगो का उपचार किया जाएगा। इसी प्रकार 14 से 30 जून तक सर्जिकल चिकित्सा एवं ऑपरेशन होंगे जिसका संचालन डॉक्टर नीरज द्विवेदी करेंगे। 28 अप्रैल से 9 मई तक दंत चिकित्सा शिविर एवं 10 मई से 30 मई तक यहां सर्जरी के कार्य किए जाएंगे जिसके लिए प्रख्यात सर्जन डॉ हरेश शाह गुजरात से विशेष रूप से आ रहे हैं| धर्मार्थ र्चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एकदेवानंद जी महाराज के अनुसार यहां नेत्र ऑपरेशन के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ऑपरेशन थिएटर तैयार किया गया है तथा शिविर की अन्य सभी व्यवस्थाएं अभी से पूरी कर ली गई है| मालूम होगी की धरमार्थ चिकित्सालय द्वारा प्रति वर्ष ऐसे निशुल्क चिकित्सा शिविरो का आयोजन किया जाता रहा है जिससे लगभग पचास हजार से अधिक लोगों को नया जीवन मिलता है।