
डोईवाला देहरादून
आशा कोठारी
डोईवाला ग्रामीण इलाके की बालिका सरबजीत कौर ने अपनी प्रतिभा के दम पर वन आरक्षी की परीक्षा में अपना स्थान बनाया है। ग्रामीण क्षेत्र की इस बालिका का वन आरक्षी पद पर चयन से उनके माता-पिता का नाम भी रोशन हुआ है।
चाणक्य जन उत्थान फाउंडेशन डोईवाला के प्रबंधक रजनीश हल्दुआ ने बताया कि चाणक्य जन उत्थान फाउंडेशन में कोचिंग लेकर सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाली सरबजीत कौर पुत्री श्री दलजीत सिंह निवासी झबरावाला डोईवाला देहरादून का चयन वन विभाग में वन आरक्षी के पद पर हो गया है,