डोईवाला पब्लिक इन्टर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के कोऑर्डिनेटर श्री हरीश कोठारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी ।

डोईवाला / देहरादून
प्रभा भट्ट

डोईवाला पब्लिक इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवी छात्र छात्राओं ने अपने विद्यालय में श्रमदान कर उसे स्वच्छ बनाने का कार्य किया। स्वयं सेवको ने ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।

डोईवाला रेलवे रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में एनएसएस शिविर के पांचवें दिन बौद्धिक सत्र में पहुंचे मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर हरीश कोठारी ने कहा कि छात्र-छात्राओं में अनुशासन उनकी सफलता का सबसे बड़ा कारक होता है। उन्होंने युवाओं को ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया, वही प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी,
विशिष्ट अतिथि डॉ रंजना भंडारी रोहित शाह ने स्वयंसेवी छात्र छात्राओं को स्वस्थ रहने के महत्वपूर्ण गुर बताते हुए उन्हें योग प्राणायाम ध्यान आसन समाधि आदि के बारे में विस्तार से बताया। सत्र को संस्कृत प्रवक्ता रत्नेश कुमार, अश्वनी गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी पूजा जोशी, सुदेश सहगल, दीपक पाल, श्रीपाल के अलावा समीक्षा, अंजलि, अपर्णा, दीक्षा, रंजना, सुहानी, आरजू, शेफाली, अनस, हर्षित, विनय, आर्यन आदि मौजूद थे।