मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार किसानों सहित सभी वर्गों के लिए ऐतिहासिक कार्य कर रही है -प्रदीप दुग्गल

देहरादून – आशा कोठारी

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप दुग्गल ने कहा – धामी सरकार किसानों सहित सभी वर्गों के लिए ऐतिहासिक कार्य कर रही है

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी प्रदीप दुग्गल ने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों को केंद्र में रखकर नई कृषि नीति पर काम किया है। राज्य में मिलेट मिशन, जैविक खेती को बढ़ावा, सेब और कीवी मिशन, पॉलीहाउस पर 80% तक सब्सिडी, किसानों को 3 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण और गन्ना मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि जैसे फैसले लिए गए हैं। एप्पल मिशन और सगंध खेती से पहाड़ी किसानों की आय दोगुनी हो रही है।

प्रदीप दुग्गल ने कहा कि कृषि के साथ-साथ प्रदेश में विकास के सभी आयामों पर काम हो रहा है। सड़क, रेल, हवाई कनेक्टिविटी, चारधाम ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, होम स्टे योजना, पर्यटन और रोजगार मेले से युवा, महिला, किसान और व्यापारी सभी को लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि धामी सरकार समाज के सभी वर्गों – किसान, जवान, महिला, युवा और गरीब के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है और डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बना रही है।