देहरादून – प्रभा भट्ट

धामी सरकार में मातृशक्ति, युवा और आमजन के हितों को मिल रही नई दिशा, श्रीमती कोठारी
मातृशक्ति के सम्मान से युवा शक्ति के अवसरों तक, धामी सरकार में विकास को मिली नई गति, युवा दिलों की धड़कन है, धामी जी
देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं राज्य आंदोलनकारी श्रीमती आशा कोठारी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सरकार की प्राथमिकताओं में मातृशक्ति, युवा और आम जनता के हितों को विशेष स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की कार्यशैली में विकास के साथ संवेदनशीलता और जनभावनाओं का भी विशेष ध्यान दिखाई देता है।
श्रीमती आशा कोठारी ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास और आर्थिक सशक्तिकरण के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को लेकर सरकार की विभिन्न योजनाओं से मातृशक्ति को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत होती हैं तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है।
उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता पर भी सरकार का विशेष जोर है। पर्यटन, तीर्थाटन, उद्योग, निवेश, शिक्षा और आधारभूत ढांचे के विकास से प्रदेश में रोजगार की नई संभावनाएं तैयार हो रही हैं।
आशा कोठारी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा, सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी, पर्यटन सुविधाओं तथा प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के विकास पर लगातार काम हो रहा है। इससे उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को गति देने और स्थानीय लोगों के लिए नए अवसर पैदा करने की दिशा में सकारात्मक वातावरण बन रहा है।
उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान, पारदर्शी प्रशासन और प्रदेश के समग्र विकास की सोच सरकार की कार्यशैली में दिखाई देती है। आशा कोठारी ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति, युवा और आमजन विकास की इस यात्रा में सहभागी बनकर प्रदेश को आत्मनिर्भर और सशक्त उत्तराखंड बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।