विश्वकर्मा पूजन के शुभ अवसर पर पिटकुल के मुख्यालय विद्युत भवन एवं अन्य विद्युतउपकेन्द्रों में विश्वकर्मा भगवान की पूजा और हवन किया गया।

देहरादून:

आशा कोठारी

विश्वकर्मा पूजन के शुभ अवसर पर पिटकुल के मुख्यालय विद्युत भवन एवं अन्य विद्युतउपकेन्द्रों में विश्वकर्मा भगवान की पूजा और हवन किया गया। इसके साथ ही देश के ऊर्जावान, यशस्वी एवं जन-जन के हृदय सम्राट माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर पिटकुल में एक पेड़ माँ के नाम के अन्तर्गत वृक्षारोपण किया गया।
विश्वकर्मा पूजन के शुभ अवसर पर पिटकुल के मुख्यालय विद्युत भवन में पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी जी एवं अन्य कार्मिकों द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन एवं हवन किया गया। इसके साथ पिटकुल के विभिन्न उपसंस्थानों में भी कार्मिकों द्वारा भगवान विश्वकर्माजी का हवन एवं पूजन किया गया।
इस अवसर पर पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी जी द्वारा पिटकुल के सभी कार्मिकों को भगवान विश्वकर्मा पूजा की बधाईयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गयी। इसके साथ ही देश के दूरदृष्टा, ऊर्जावान, यशस्वी एवंजन-जन के हृदय सम्राट माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी जी द्वारा मा0 प्रधानमंत्री जी को जन्म दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गयी एवं उनके दीर्घायु होने की कामना की गयी। इसके साथ ही मा0 प्रधानमंत्री जी के द्वारा दिये गये नारे एक पेड़ माँ के नाम के अन्तर्गत पिटकुल मुख्यालय विद्युत भवन परिसर में वृक्षारोपण किया गया साथ ही मा0 प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु होने की कामना की गयी।
इस शुभ अवसर पर प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि भगवान विश्वकर्मा विश्व के सबसे बड़े शिल्पकार हैं तथा वास्तुकला कौशल में सर्वश्रेष्ठ एवं सृष्टि के रचियता हैं। इसके साथ ही उनके द्वारा अवगत कराया गया कि जिस प्रकार भगवान विश्वकर्मा विश्व के सबसे बड़े शिल्पकार एवं सृष्टि के रचियता हैं उसी प्रकार देश के दूरदृष्टा, ऊर्जावान एवं यशवस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भी आधुनिक भारत के रचियता हैं तथा उनके नेतृत्व में देश लगातार उन्नति कर रहा है तथा पल-प्रतिपल प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
इसके अतिरिक्त प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी जी द्वारा प्रान्तीय भार निस्तारण केन्द्र के निर्माणाधीन भवन में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गयी तथा प्रान्तीय भार निस्तारण केन्द्र के निर्माण कार्य शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण होने की प्रार्थना भगवान विश्वकर्मा से की गयी तत्पश्चात प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी जी द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी के पूजन के शुभ अवसर पर 132 के0वी0 उपकेन्द्र में आयोजित पूजन एवं भण्डारे में प्रतिभाग किया गया।
इसके साथ ही प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी जी द्वारा प्रदेश के युवा एवं ऊर्जावान मा0 मुख्यमंत्री जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर पिटकुल मुख्यालय में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रिकार्ड 190 यूनिट रक्तदान करने पर सभी कार्मिकों को हृदय की गहराईयों से बधाईयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गयी।
इस अवसर पर पिटकुल के विभिन्न उपकेन्द्रों पर भी भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन एवं हवन किया गया तथा मा0 प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर एक पेड़ माँ के नाम के अन्तर्गत वृक्षारोपण किये गये।
इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता श्री हितेन्द्र सिंह ह्यांकी, श्री इला चन्द, श्री पंकज कुमार, महाप्रबन्धक (वित्त) मनोज कुमार, अधीक्षण अभियन्ता, श्री मन्त राम, श्री ललित मोहन बिष्ट, श्री राजकुमार, श्री सूर्य प्रकाश आर्य, श्री नीरज पाठक, श्री अविनाश चन्द्र अवस्थी, श्री सन्तोष कुमार, श्री महेश रावत, श्री प्रमोद ध्यानी, उपमहाप्रबन्धक श्री विवेकानन्द, अधिशासी अभियन्ता, श्री बलवन्त सिंह पांगती, श्री मुकेश चन्द्र बड़थ्वाल, श्री हिमांशु बालियान, श्री मनोज कुमार, श्री संजीव घनशाला, श्री राजीव सिंह, श्री प्रदीप कुमार, श्रीमती प्रेरणा शर्मा, लेखाधिकारी श्री दीपक पाण्डे, सहायक अभियन्ता श्री सी0पी0 जोशी, श्री प्रवीण रावत, श्री दिनेश पाल, श्री हिमांशु डोभाल, श्री विनय श्रीमती अनीता पन्त, सुश्री अनीता मेहरा, सहायक लेखाधिकारी श्री अविनाश चमोली, श्री प्रमोद कुमार जोशिया, निजी सचिव, सोहन कुमार ध्यानी, श्री प्रदीप रतूड़ी, अवर अभियन्ता श्री राजेश श्री अजय रावत, श्री हरविन्द, सुश्री रजनी, कार्यालय सहायक-प्रथम श्री विक्की खड़का, इत्यादि कार्मिक एवं संविदाकर्मी श्री प्रभात जखमोला, श्री मनोज, श्री गिरीश, श्री मुकेश, श्री आकाश, श्री ललित, श्री राकेश, श्री रमेश जुयाल इत्यादि उपस्थित रहे।