मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के जन्मदिवस को जन सेवा के रूप में मनाते हुये पिटकुल में ‘स्वैच्छिक रक्तदान शिविर’ का आयोजन किया गया

देहरादून . आशा कोठारी

उत्तराखण्ड के युवा, ऊर्जावान एवं यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के जन्मदिवस को जन सेवा के रूप में मनाते हुये पिटकुल में ‘स्वैच्छिक रक्तदान शिविर’ का आयोजन किया गया, जिसमें रिकार्ड 190 कार्मिकों द्वारा रक्तदान किया गया।
प्रदेश के युवा ऊर्जावान एवं जन-जन के हृदय सम्राट माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के जन्मदिवस को जन सेवा के रूप में मनाते हुये पिटकुल में ‘स्वैच्छिक रक्तदान शिविर’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी जी द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी को जन्म दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गयी एवं उनके दीर्घायु होने की कामना की गयी।
इस शुभ अवसर पर सामाजिक दायित्वों की पूर्ति हेतु माननीय प्रबन्ध निदेशक महोदय के निर्देशन में पिटकुल द्वारा देवभूमि ब्लड सेन्टर, 94, हरिद्वार रोड, धर्मपुर, नजदीक-एल0आई0सी0 बिल्डिंग, देहरादून के सहयोग से एक स्वैच्छिक रक्त दान (महादान) शिविर का आयोजन किया गया।
इस शुभ अवसर पर पिटकुल परिवार के प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी जी, निदेशक (परिचालन), श्री जी0एस0 बुदियाल एवं कम्पनी सचिव, श्री अरूण सभरवाल द्वारा सर्वप्रथम देवभूमि ब्लड सेन्टर के डाॅक्टर, पी0आर0ओ0 एवं अन्य सहयोगी स्टाॅफ को फूलों की कलियाँ देकर उनका स्वागत किया गया।
इसके उपरान्त प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी द्वारा कार्मिकों को सम्बोधित करते हुये कहा गया कि ‘‘रक्तदान महादान’’ होता है तथा जहाँ एक ओर हम रक्तदान करके दूसरों का जीवन बचाते हैं तो दूसरी ओर अपने शरीर को बीमारियों से भी बचाते हैं। आज के इस युग में लोगों को हो रही गम्भीर बीमारियों के चलते रक्त की अतिआवश्यकता होती है, वहीं दूसरी ओर हाॅस्पिटलों में रक्त की कमी होती है, जिस कारण हमें रक्तदान करना अति आवश्यक है। कार्यक्रम में प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी जी द्वारा सभी कार्मिकों को रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया गया। इसके साथ ही रक्त दान शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी को बधाई एवं शुभकामानें दी गई।
प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि पिटकुल के कार्मिक सदैव अपने सामाजिक दायित्वों की पूर्ति हेतु हमेशा तत्परता के साथ खड़े रहते हैं तथा इसका एक उदाहरण आज का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर है, जिसमें उनके दिये गये नारे ‘‘सब के लिये एक, एक के लिये सब’’ को यथार्थ करते हुये पिटकुल के कार्मिकों द्वारा इस भारी वर्षा एवं आपदा के मौसम में अपने-अपने तैनाती स्थानों जिनमें दुर्गम क्षेत्र भी सम्मिलित हैं यथा सिमली, कर्णप्रयाग, खन्दूखाल, श्रीनगर, रूड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश, हल्द्वानी, काशीपुर इत्यादि जगहों से यात्रा करते हुये इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में प्रतिभाग किया एवं अपने समाजिक दायित्वों की प्रतिपूर्ति की गयी।
इस अवसर पर पिटकुल के निदेशक (परिचालन) श्री जी0एस0 बुदियाल एवं कम्पनी सचिव श्री अरूण सभरवाल द्वारा भी अपने विचार रखे गये एवं रक्तदान में प्रतिभाग करने वाले कार्मिकों को बधाईयां दी गयी एवं साथ ही अन्य कार्मिकों से भी इन कार्मिकों से प्रेरणा लेने हेतु भी कहा गया।
मंच का संचालन करते हुये उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0) श्री विवेकानन्द द्वारा अवगत कराया गया कि मा0 मुख्यमंत्री जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी जी के निर्देशन में पिटकुल विगत तीन वर्षों से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है जिसमें पिटकुल के कार्मिकों द्वारा हर वर्ष बढ़-चढ कर हिस्सा लेते हुए अधिक से अधिक रक्तदान किया गया तथा गत वर्ष कुल 146 कार्मिकों द्वारा रक्तदान किया गया था।
इस वर्ष स्वैच्छिक रक्त दान शिविर में कार्मिकों द्वारा अत्यधिक उत्साहपूर्वक रक्तदान किया गया, जिसमें पिटकुल के कारपोरेट, गढ़वाल एवं कुमाऊँ क्षेत्रों के कार्मिकों द्वारा स्वेच्छा से भारी संख्या में प्रतिभाग किया गया तथा इस वर्ष शिविर में कुल रिकार्ड 190 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ है।
इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता-श्री अनुपम सिंह, श्री पंकज कुमार, अधीक्षण अभियन्ता-श्री ए0के0 सिंह, उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0)-श्री विवेकानन्द, अधिशासी अभियन्ता-श्री राकेश बिजल्वाण, श्री हिमांशु बालियान, श्री लक्ष्मी प्रसाद पुरोहित, श्री सतेन्द्र रावत, श्री दीपेश रोहिला, श्री राजीव सिंह, श्री राजेश गुप्ता, श्री राजवीर सिंह, श्री सुशील कुमार, सहायक अभियन्ता-श्री देवेन्द्र मलिक, श्री हिमांशु डोभाल, श्री शीशुपाल, श्री अभिषेक, सुश्री अनीता मेहरा, सहायक लेखाधिकारी-श्री अविनाश चमोली, श्री प्रमोद जोशिया अवर अभियन्ता-श्रीमती प्रियंका रोहिला, श्री अजय रावत, श्री राजेश शर्मा, श्री अनुज, श्री संजय, कार्यालय अधीक्षक-द्वितीय-श्री नरेन्द्र बिष्ट, कार्यालय सहायक प्रथम-श्री इमरान खान, तकनीशियन ग्रेड-द्वितीय-श्री भूपेन्द्र बिष्ट, श्री ऋषिपाल, श्री हेमन्त सिंह, एवं संविदा कार्मिक श्री राहुल, श्री आशु, श्री मोहित गुसांई, श्रीमती आशा बिष्ट, श्री मोहित सोंलकी, श्री नवीन शर्मा, श्री राजेश नेगी इत्यादि कार्मिक उपस्थित रहे।
इसके साथ ही देवभूमि ब्लड सेन्टर की ओर से डाॅ0 आयुषि चैहान, डाॅ0 अश्विन, पी0आर0ओ0, श्री संजय रावत, टैक्निशियन श्री आनन्द, सुश्री, कविता, श्री देशराज, श्री प्रमोद, श्री देवेन्द्र, श्री राजेश कुकरेती, श्री प्रवीण, लैब अटेन्डेन्ट श्री राजन साह उपस्थित रहे।