पंडित ललित मोहन शर्मा कैंपस ऋषिकेश में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वाधान में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया ।

देहरादून

आशा कोठारी

पंडित ललित मोहन शर्मा कैंपस ऋषिकेश में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वाधान में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया । प्लेसमेंट ड्राइव में गुड़गांव की प्लेसमेंट एजेंसी एनआईआईटी लिमिटेड के टीम लीडर श्री आशुतोष शुक्ला तथा श्री वैभव चौहान ने असि० मैनेजर HDFC Bank के लिए छात्र-छात्राओं का चयन किया। प्रथम चरण में स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की गई तत्पश्चात साइकोमेट्रिक टेस्ट लिया गया, और अंतिम चरण में साक्षात्कार एवं दस्तावेज सत्यापन किया गया इस प्लेसमेंट ड्राइव में लगभग 76 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें लगभग 47 छात्राएं उपस्थित थी ट्रेंनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉक्टर एस के कुड़ियाल ने बताया कि यह प्लेसमेंट ड्राइव इस सत्र (2025-26) की प्रथम प्लेसमेंट ड्राइव थी जिसमें छात्र-छात्राओं ने कड़ी मेहनत कर साक्षात्कार दिया। प्लेसमेंट सेल के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉक्टर गौरव वाष्णेय एवं डॉक्टर श्री कृष्ण नौटियाल ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी। परिसर के निदेशक प्रोफेसर एम. एस. रावत ने कहा की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के द्वारा इस सत्र मे स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर कम्युनिकेशन स्किल के ट्रेनिंग प्रोग्राम भी आयोजित किए जाएंगे जिससे कि कैम्पस से अधिक से अधिक अभ्यार्थियों का चयन हो सके।इस अवसर पर IQAC के निदेशक प्रोफेसर जी के ढींगरा, डॉक्टर शालिनी रावत, डॉक्टर प्रीति खंडूरी डॉक्टर राकेश कुमार जोशी, पूजा नेगी, रविंद्र सिंह, सुहानी, आदित्य, अनुष्का, काजल, विजय कटियार, सोनू राव, सार्थक,प्राची, सिद्धांत, नैना, गौरव, कल्पना, लकी,प्रियंका, आयशा, तनु,संपत्ति, निशा, अनुराधा सुहानी,राधा, दिव्यांशु, ज्योति,अदिति,संजना, इति अग्रवाल, मोनिका, सोनम, उपस्थित थी।
डॉक्टर श्रीकृष्ण नौटियाल ने प्लेसमेंट ड्राइव में आए हुए NIIT के टीम लीडर श्री आशुतोष शुक्ला एवं वैभव चौहान का धन्यवाद ज्ञापित किया।