केदारनाथ -देहरादून
आशा कोठारी







भोपाल के श्रद्धालु परिवार ने चारधाम दर्शन कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर पहुंचे मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल निवासी श्री एस.के. शर्मा एवं श्रीमती मनोरमा शर्मा, श्री पी.जे. दुबे एवं श्रीमती साधना दुबे तथा श्री हरिनारायण दुबे एवं श्रीमती सरिता दुबे ने भगवान बद्रीविशाल, बाबा केदारनाथ, मां गंगोत्री एवं मां यमुनोत्री के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपने राज्य मध्य प्रदेश सहित संपूर्ण भारतवर्ष की आर्थिक खुशहाली, सुख-समृद्धि एवं उन्नति की कामना की।
धार्मिक यात्रा पर अपने परिवार एवं मित्रों के साथ पहुंचे श्री एस.के. शर्मा ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र भूमि पर आकर अद्भुत आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। चारों धामों के दर्शन जीवन को नई प्रेरणा और आध्यात्मिक चेतना प्रदान करते हैं।
उन्होंने चारधाम यात्रा की बेहतर व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत देश-विदेश के श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करती है।