भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित

न्यू दिल्ली / देहरादून

आशा  कोठारी

भारत स्काउट एंड गाइड, राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में राष्ट्रीय परिषद में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत को नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने जाने की घोषणा हुई है।

उनके चयन पर उत्तराखंड राज्य मुख्यालय में हर्ष की लहर है। यह उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है कि राज्य का प्रतिनिधित्व अब राष्ट्रीय स्तर पर होगा।

भारत स्काउट एंड गाइड नॉर्दर्न रीजन में शामिल राज्य / केंद्र शासित प्रदेश:
1. उत्तराखंड
2. उत्तर प्रदेश
3. दिल्ली
4. हरियाणा
5. हिमाचल प्रदेश
6. पंजाब
7. चंडीगढ़
8. जम्मू एवं कश्मीर
9. केंद्रीय विद्यालय संगठन
10. नवोदय विद्यालय समिति
11. नॉर्दर्न रेलवे
12. नॉर्थ सेंट्रल रेलवे
13. नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे

नोट इस स्तर के पद पर उत्तराखंड से पहली बार किसी नागरिक को राष्ट्रीय मुख्यालय में अवसर प्राप्त हुआ है।

डॉ. रावत ने कहा कि वे युवाओं में अनुशासन, सेवा और नेतृत्व की भावना को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेंगे।

अध्यक्ष पद हेतु चुनाव होने की संभावना है इसमें जो दावेदार हैं वह निम्न प्रकार है

1 श्री कल्पेश सत्येंद्र जवेरी पूर्व प्रादेशिक सचिव भारत स्काउट एंड गाइड एवं चीफ जस्टिस उड़ीसा

2 श्री अशोक अर्गल
पूर्व वरिष्ठ सुप्रसिद्ध एमपी एवं पूर्व स्काउट कमिश्नर एवं स्टेट चीफ कमिश्नर

3 श्री अनिल कुमार जैन
पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं निवर्तमान अध्यक्ष भारत स्काउट एंड गाइड

4 श्री देवेंद्र गंगाधर फडणवीस जी मुख्यमंत्री महाराष्ट्र एवं स्काउट व पूर्व स्काउट लीडर एवं संरक्षक स्काउट गाइड

इन पदों में चुनाव होने की संभावना है
नामांकन 7 नवंबर 2026 को सायं 5:00 बजे तक वापस लिए जा सकते हैं

माननीय मंत्री जी का चुनाव नॉर्दर्न रीजन से निर्विरोध हुआ है नॉर्दर्न रीजन के अंतर्गत कई प्रदेश केंद्र शासित प्रदेश कुछ रेलवे, केंद्रीय विद्यालय तथा जवाहर नवोदय विद्यालय आदि आते हैं