अर्नव भिड़ोला की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि यह हमारे सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का एक उज्ज्वल स्रोत भी है- दून भवानी इंटरनेशनल स्कूल

 

रानीपोखरी/ देहरादून
आशा कोठारी

 

दून भवानी इंटरनेशनल स्कूल, रानीपोखरी, देहरादून के अर्नव भिड़ोला कक्षा -6 को हार्दिक बधाई!*

हमारे विद्यालय के होनहार छात्र *अर्नव भिड़ोला कक्षा -6 ** ने अपनी अद्वितीय सोच और सृजनशीलता का परिचय देते हुए **भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग* के Inspire India Awards में शानदार उपलब्धि हासिल कर *दून भवानी इंटरनेशनल स्कूल रानीपोखरी, देहरादून* का नाम गर्व से ऊंचा किया है।

इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए *उत्तराखंड सरकार* द्वारा उन्हें *₹10,000* का पुरस्कार प्रदान किया गया है, जो उनकी मेहनत, लगन और सृजनात्मक प्रतिभा का प्रमाण है।

*अर्नव* की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि यह हमारे सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का एक उज्ज्वल स्रोत भी है।

हम आशा करते हैं कि अर्नव आगे भी इसी तरह अपनी प्रतिभा से नए आयाम स्थापित करते रहेंगे।

*दून भवानी इंटरनेशनल स्कूल परिवार की ओर से अर्नव भिड़ोला को हार्दिक शुभकामनाएं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनगिनत मंगलकामनाएं!