उत्तरप्रदेश/देहरादून
आशा कोठारी
आज जनपद मुरादाबाद में आयोजित रोटरी क्लब के मंडलीय अधिवेशन के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया आए हुए प्रतिनिधियों को संबोधित किया । सेवा और परोपकार के इस पावन आयोजन में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी, प्रदेश अध्यक् भाजपा श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी जी, महापौर श्री विनोद अग्रवाल जी, सदस्य विधान परिषद श्री जयपाल सिंह व्यस्त जी, विधायक रितेश गुप्ता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शेफाली सिंह चौहान जी सहित अनेक माननीय जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर लोककल्याण और समाज सेवा की भावना को और अधिक सशक्त करने का संकल्प लिया गया। निःस्वार्थ सेवा ही सच्ची भक्ति है, और यही मानवता का सबसे बड़ा धर्म है।