मुख्यमंत्री धामी मुंबई वासियों के साथ उत्साह -उमंग भरे अंदाज में योग एवं सूर्य नमस्कार करते हुए।

आशा कोठारी

मुंबई/ देहरादून :

देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की सादगी के दीवाने राज्यवासी ही नहीं देश के अन्य हिस्सों के वासी भी उनसे मिलने के बाद उनकी सादगी के दीवाने हो जाते हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन दिवसीय मुंबई दौरे पर है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने मंगलवार को आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान उत्साह एवं उमंग से भरे हुए मुंबई वासियों के साथ योग एवं सूर्य नमस्कार किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वस्थ भारत-सशक्त भारत’ के विज़न को साकार करने हेतु सभी को नियमित दिनचर्या में योग एवं प्रातः काल भ्रमण को शामिल करने का संदेश दिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के मिलनसार, मधुर व्यवहार को देखकर मुंबई वासी भी उनके मुरीद हो गए। मुख्यमंत्री ने बड़े बूढ़े, बच्चो आमजन सभी के साथ पूरी सादगी से बातचीत करते हुए उनके हाल-चाल भी मालूम किए।
इस दौरान मुंबईवासियों ने देवभूमि उत्तराखण्ड भ्रमण के अपने अनुभव को साझा करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं एवं प्रदेशवासियों के सरल व्यवहार एवं सत्कार की प्रशंसा की।