आशा कोठारी
केदारनाथ/बद्रीनाथ/देहरादून:

सोमवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की माता श्री के साथ ही उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी, पुत्र दिवाकर धामी, छोटे पुत्र प्रभाकर धामी बहिन सहित सभी पारिवारिक सदस्यों ने भगवान श्री केदारनाथ, भगवान श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद भी लिया। पारिवारिक सदस्यों ने भगवान से उत्तराखंड राज्य की आर्थिक खुशहाली की प्रार्थना भी की। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री जी के परिवारिक सदस्य बाबा केदारनाथ जी के मंदिर पहुंचे। वही वह भगवान केदारनाथ जी के रूद्राभिषेक पूजन में भी शामिल हुए। उन्होंने भगवान केदारनाथ जी से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
सोमवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री जी के परिजन श्री बदरीनाथ धाम मे भगवान श्री बदरीनाथ जी के मंदिर के दर्शनो को पहुंचे। उन्होंने वेदपाठ पूजा संपन्न करायी। माननीय मुख्यमंत्री के सभी पारिवारिक सदस्यों ने देवभूमि उत्तराखंड की आर्थिक खुशहाली के साथ विश्व कल्याण की शांति की कामना भी की। श्री बदरीनाथ धाम मे श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, केदारनाथ में मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। समिति की ओर से प्रसाद भी भेंट किया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी/ डिप्टी सीईओ कुमकुम जोशी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, सहायक अभियंता गिरीश देवली, मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, अजीत भंडारी आदि भी मौजूद रहे।