जनपद चमोली के माणा गांव से हिमस्खलन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना भगवान बद्री विशाल से करता हूं -मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी

चमोली / देहरादून:

आशा कोठारी

जनपद चमोली में माणा गांव के निकट BRO द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है।

भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।