देहरादून:
आशा कोठारी





उत्तराखंड में आयोजित 2nd NART तीरंदाजी प्रतियोगिता मंगलवार को पैवेलियन ग्राउण्ड देहरादून मे संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग भी किया। मंगलवार को तीरंदाजी प्रतियोगिता के कई मुकाबले खेलें गये। मंगलवार को संपूर्ण हुई प्रतियोगिता में कैंट विधायक श्रीमति सविता कपूर, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में मुख्यमंत्री के कोऑर्डिनेटर हरीश कोठारी एवं संयुक्त निदेशक सूचना विभाग के एस चौहान के साथ उत्तराखंड तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर ने विजेता खिलाड़ियों को चैक भी दिये, सभी खिलाड़ियों ने देहरादून के आयोजन की प्रशंसा की है। श्रीमती सविता कपूर विधायक कैट ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल के साथ पुरुस्कार के रुप में नक़द धनराशि देना खिलाड़ियों का मनोबल और बढ़ा सकता है, जो नहीं जीत पाया उसे भविष्य के लिए अपने खेल में सुधार करने की आवश्यकता है। श्री कोठारी जी ने भी खिलाड़ियों का मनोबल बढाया, विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने इसमें भागीदारी की। तीन कैटिगरी के बच्चों ने इसमें भाग लिया। सब जूनियर ,जूनियर एवं सीनियर लगभग 500 से अधिक महिला/ पुरूष खिलाड़ियों ने भाग लिया। खेल को संपन्न कराने के लिए भारतीय तीरंदाजी संघ ने तकनीकी अधिकारी भी भेजे थे। जिनकी देखरेख में यह प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। इस मौके पर आशीष तोमर
सचिव उत्तराखंड तीरंदाजी संघ भी उपस्थित थे।