प्रदेश के यशश्वी ,ऊर्जावान तथा प्रबंधन विशेषज्ञ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिह धामी के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन से पिटकुल भारत में बिजली पारेषण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूता हुआ – प्रबंध निदेशक श्री पी सी ध्यानी

देहरादून
आशा कोठारी


आज हलद्वानी में अधिकारियों से बैठक के दौरान पिटकुल के प्रबंध निदेशक श्री पी सी ध्यानी ने अधिकारियों को बधाई दी एवं यह बताया कि प्रदेश के यशश्वी ,ऊर्जावान तथा प्रबंधन विशेषज्ञ मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिह धामी के कुशल नेतृत्व और समय समय पर समीक्षा बैठकों में दिये मार्गदर्शन एवं श्रीमती राधा रतूडी मुख्य सचिव एवं श्री मीनाक्षी सुन्दरम सचिव ऊर्जा के बहुमूल्य सहयोग से पिटकुल को देश की चार अन्य पारेषण कम्पनियों के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह कम्पनियाँ –

पिटकुल ( A++ )
छत्तीसगढ़ पारेषण कम्पनी(A++)
गुजरात पारेषण कम्पनी (A++)
हरियाणा पारेषण कम्पनी (A++)
एवं नार्थ ईस्ट पारेषण कम्पनी(A++)
हैं।
इससे परियोजनाओं के लिये पिटकुल को बैंको से लोन में 0.75% ब्याज में छूट मिलेगी एवं उपभोक्ताओ को बिजली के टैरीफ में सीधी राहत मिलेगी ।

बैठक के दौरान श्री ध्यानी द्वारा अधिकारियों को पिटकुल के पहले मल्टी सर्किट टावर के सफल परीक्षण पर बधाई दी गयी ।

श्री ध्यानी द्वारा परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण कर ने का निर्देश दिया गया जिससे कि विकल्प रहित संकल्प के अन्तर्गत उनका लोकार्पण ससमय प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कर कमलों से वर्ष2026 में किया जा सके ।

श्री ध्यानी द्वारा अधिकारियाँ को विद्युत आपूर्ति की निरंतरता एवं इसकी गुणवत्ता में वृद्धि के निर्देश दिये गये ।

बैठक में मुख्य अभियंता एच एस हृयानकी, मुख्य अभियंता डीसी पांडे, अधीक्षण अभियंता- एल एम बिष्ट, पीके भास्कर, डीपी सिंह, सहित कुमायूं क्षेत्र के अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता व अवर अभियंता शामिल थे।