डोईवाला / देहरादून
प्रभा भट्ट

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा डोईवाला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती आरती लखेड़ा के पति शिक्षक विमल लखेड़ा का बुधवार को निधन हो गयाl वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी डोईवाला के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपने शोक संवेदना व्यक्त की है। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक बृजभूषण गैरोला, वरिष्ठ भाजपा नेत्री व पूर्व सभासद श्रीमती आशा कोठारी, डोईवाला भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, मंडल महामंत्री रविन्द्र बेलवाल, समाजसेवी हरीश कोठारी, गिरीश भट्ट, कृष्णा तड़ियाल, पुरुषोत्तम डोभाल, ईश्वर रौथाण, विक्रम नेगी, मंगल रौथाण, नितिन कोठारी, जेपी गैरोला, चंद्र वल्लभ लखेड़ा, प्रदीप नेगी, संतोषी बहुगुणा, योगी पवार, मनीष नैथानी, सुरेश डोभाल, संजय चमोली हृदय राम डोभाल, मनीष डोभाल, रोहन भट्ट आदि ने भी अपने शोक संवेदना व्यक्त की।