हरिद्वार / देहरादून:
आशा कोठारी

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के महानिदेशक, श्री राजविंदर सिंह भट्टी, भारतीय पुलिस सेवा ने 23 जनवरी, 2025 से 25 जनवरी, 2025 तक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई भेल हरिद्वार का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने उत्तराखंड राज्य में स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की सभी इकाइयों की ऑपरेशनल परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बीएचईएल और टीएचडीसीआईएल उत्तराखंड में अन्य सभी सार्वजनिक उपक्रमों और प्रतिष्ठानों में जहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल तैनात है, वहां एक्सेस कंट्रोल, जांच, घुसपैठ प्रूफ सुरक्षा, फेलसेफ कम्युनिकेशन, तोड़फोड़ और ड्रोन विरोधी उपायों को सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उनके आगमन पर, महानिदेशक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने पौधारोपण किया और गृह मंत्रालय के मधुमक्खी पालन के अभियान को लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने सैनिक सम्मेलन में जवानों और अधिकारियों को संबोधित किया जिसमें उन्होंने नई स्थानांतरण नीति और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में डोमेन विशेषज्ञों की पहल के बारे में विस्तार से बात की। इसके बाद उन्होंने जवानों के साथ दोपहर का भोजन किया और मोटे अनाज आधारित उत्पादों को बढावा देने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के संबंध में विभिन्न उपायों पर चर्चा की। महानिदेशक महोदय द्वारा भेल हरिद्वार संयंत्र का दौरा किया।
श्री टीएस मुरली, कार्यकारी निदेशक, बीएचईएल ने अपने अन्य अधिकारियों के साथ उनसे मुलाकात की। महानिदेशक, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने बीएचईएल के विस्तार और विकास को ध्यान में रखते हुए इस बात पर प्रकाश डाला कि इसमें लेयरड सिक्युरिटी शुरू की जानी चाहिए। कार्यकारी निदेशक, बीएचईएल ने महानिदेशक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। महानिदेशक महोदय द्वारा राज्य में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों के सभी प्रशासनिक और कल्याणकारी उपायों की भी समीक्षा की। उपरोक्त के अलावा, उन्होंने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की केंद्रीय मुक्केबाजी टीम के प्रदर्शन और प्रगति की समीक्षा के लिए भी समय निकाला। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की मुक्केबाजी टीम में 80 से 85 किग्रा वर्ग के वर्तमान राष्ट्रीय चैंपियन सुमित, सिडनी ओलंपिक 2000 के अनुभवी कोच एस सुरेश और अखिल भारतीय पुलिस खेल 2024 महिला ट्रॉफी उपविजेता टीम शामिल हैं । इस दौरे के दौरान महानिदेशक के साथ श्री नवज्योति गोगोई, भारतीय पुलिस सेवा, महानिरीक्षक, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, उत्तर खंड और श्री सुनील कुमार सिन्हा, उप महानिरीक्षक, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, उत्तर क्षेत्र तथा श्री विवेक शर्मा, वरिष्ठ कमांडेंट, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, बीएचईएल इकाई, हरिद्वार थे।