देहरादून भाजपा मेयर पद के प्रत्याशी सौरभ थपलियाल व पार्षद पद प्रत्याशी के पक्ष में डोर टू डोर जनसंपर्क करते हुए

देहरादून:

प्रभा भट्ट

देहरादून नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल वह देहरादून नगर निगम के वार्ड नंबर 97 से भाजपा के पार्षद पद के प्रत्याशी विनोद कुमार को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए अंतिम दिन डोर टू डोर जनसंपर्क किया गया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय सिंह चौहान के आवास पर सभी वरिष्ठ पदाधिकारी ने महापौर पद पर सौरभ थपलियाल वह पार्षद पद पर विनोद कुमार को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की गईl
भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा संगठन व मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में देहरादून नगर निगम में महापौर सहित सभी पार्षद भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे,
हरीश कोठारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए जनता से वोट की अपील भी की। इस दौरान भाजपा नेता संजय सिंह चौहान, गणेश बहादुर सिंह, भाजपा पार्षद प्रत्याशी विनोद कुमार, सिद्धांत चौहान, शिव कुमार तोमर, यशपाल शर्मा, धन सिंह रावत, अनूप मौर्य कपिल यादव, पवन पाल, विनय पासवान, अमन, राजन, सौरभ आदि पार्टी कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल, पार्षद प्रत्याशी विनोद कुमार के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की।