“खिलेगा कमल, बनेगी ट्रिपल इंजन सरकार… देहरादून के हर छेत्र में पहुंचेगी विकास की तेज रफ़्तार !” श्रीमती पिंकी बिष्ट

देहरादून:

आशा कोठारी

देवतुल्य जनता विकास में बाधा बनने वाली कांग्रेस को नकारते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी। परिवारवाद और भ्रष्टाचार को पोषित करने वाली कांग्रेस की हकीकत जनता के सामने है। चुनावी जनसभाओं में बड़ी संख्या में पहुंच रही जनता का अभूतपूर्व उत्साह यह सुनिश्चित कर रहा है माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी जी के कार्य से संतुष्ट हो कर महानगर देहरादून के निकाय चुनाव में भाजपा विजय का नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है।।