देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से डोईवाला में खिलेगा कमल : त्रिवेंद्र रावत

आशा कोठारी

 डोईवाला / देहरादून:

जॉली ग्रांट वार्ड नंबर 4 शिव शक्ति गार्डन बारूवाला में आयोजित जनसभा में सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि जनता के उत्साह को देखकर पता चल रहा है , कि डोईवाला में जनता ने कमल खिलाने का मन बना लिया है। नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि जब देश प्रदेश की सरकार के साथ- साथ नगर निकाय की ट्रिपल इंजन की सरकार भी भाजपा की होगी तो विकास तो विकास कार्य तेजी से होंगे, पूर्व राज्य मंत्री करन बोहरा एवं चुनाव संचालन समिति प्रभारी रामेश्वर लोधी ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान का मन बना लिया है ।सभी वार्डों में मातृशक्ति युवा शक्ति पदयात्राएं कर प्रत्याशियों के समर्थन में जनता का आशीर्वाद की अपील कर रहे हैं |जनसभा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरिता जोशी , लोधी , जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, सभासद प्रत्याशी अरुण सोलंकी ,सभासद प्रत्याशी राजेश भट्ट ,सभासद प्रत्याशी प्रियंका मनवाल, सभासद प्रत्याशी राकेश डोभाल, पूनम चौधरी, ममता नयाल ,संपूर्ण सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह बस्सी ,पंकज रावत , नीरज प्रजापति आदि मौजूद रहे ।