डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों ने उत्तराखंड के वीर शहीदों को नमन कर किया अपने चुनाव प्रचार का अभियान शुरू

आशा कोठारी
डोईवाला / देहरादून

उत्तराखंड के वीर शहीदों को नमन ..

नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी एवं सभासद पद प्रत्याशी अठूरवाला प्रथम हृदय राम डोभाल ने उत्तराखंड शहीद राजेश नेगी जी के स्मारक पर माल्यार्पण और नमन कर अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कीl

इसके बाद अठुरवाला प्रथम सभासद प्रत्याशी ह्रदय राम डोभाल की चुनाव संचालन समिति की बैठक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी दिनेश डोभाल के आवास पर आहुत हुई। बैठक मे मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी , पुरुषोत्तम डोभाल, मंडल महामन्त्री रविन्द्र बेलवाल , श्रीमती ममता नयाल , श्रीमती पूनम चौधरी , श्रीमती मंजू चमोली, सरोप सिंह नयाल, सुनील नेगी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थेl