आदर्श औद्योगिक संस्था डोईवाला द्वारा डालनवाला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल को पुलिस ड्यूटी के दौरान उनकी कर्तव्य निष्ठा को लेकर सम्मानित किया गया |

देहरादून

प्रभा भट्ट

आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता डोईवाला के द्वारा डालनवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल को पुलिस ड्यूटी के दौरान उनकी कर्तव्य निष्ठा को लेकर सम्मानित किया गयाl आदर्श संस्था के सचिव हरीश कोठारी ने पूर्व में डोईवाला कोतवाली व हरिद्वार जनपद में पुलिस ड्यूटी के दौरान उनकी कर्तव्य निष्ठा के लिए पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी कियाl