देहरादून
आशा कोठारी

श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज देहरादून मे भौतिक विज्ञान विभाग के तत्वाधान में एक व्याख्यान माला का आयोजन किया गयाl जिसमें वक्ताओं ने अपने विचारों से कॉलेज के छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन भी किया।
श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज देहरादून में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता डॉ वैभव गुप्ता सीनियर टेक्निकल ऑफ़िसर आई आर डी ई ( डीआरडीओ) देहरादून द्वारा “ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन डिजिटल processing “ विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया । डॉ वैभव गुप्ता ने इस व्याख्यान के द्वारा छात्र छात्राओं को इलेक्ट्रो मैग्नेटिक, इलेक्ट्रो थर्मल सेंसर तथा डिजिटल इमेज के विभिन्न रूपों के बारे में जानकारी से अवगत कराया । इसके साथ ही डॉ गुप्ता ने आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस के द्वारा विभिन्न इमेज के रूपों को अपडेट कराने की जानकारी के बारे में बताया । कार्यक्रम के आरंभ में प्राचार्य मेजर प्रदीप सिंह ने छात्र छर्त्राओं को प्रस्तुत व्याख्यान के लिए प्रहोत्साहित किया ।
कार्यक्रम के अंत में भौतिक विभागाध्यक्ष डॉ मनोज बलूनी ने छात्र छात्राओं को आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस की उपयोगिता की जानकारी के लिए प्रोहित्साहित किया तथा मुख्य वक्ता डॉ गुप्ता का धन्यवाद दिया । कार्यकर्ता का संचालन डॉ अनीता मालियान ने किया ।
इस अवसर पर डॉ आनंद सिंह राणा, डॉ अनीता मनोरी, जितेंद्र कुमार तथा भारत मोहन आदि उपस्थित रहे ।