दून भवानी इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव बडे धूमधाम से मनाया गया

आशा कोठारी

रानी पोखरी /  देहरादून:

दून भवानी इंटरनेशनल स्कूल* रानीपोखरी (बडकोट) में वार्षिकोत्सव बडे धूमधाम से मनाया गया। इस भव्य आयोजन में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें योगा, क्लासिकल डांस, कथक, राजस्थानी डांस, इंग्लिश प्ले, ताइक्वांडो और NCC कैडेट्स की अद्भुत प्रस्तुतियां शामिल थीं।

*मुख्य अतिथि* के रूप में *प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल जी* (वाइस चांसलर, दून यूनिवर्सिटी), *आशा नौटियाल जी* (विधायक, केदारनाथ) और *डॉ. आशुतोष सयाना* (डायरेक्टर, मेडिकल एजुकेशन) ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

*प्रो. सुरेखा डंगवाल जी* ने विद्यालय को प्रोत्साहित करते हुए विज्ञान शिक्षा और छात्रों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। उन्होंने भविष्य में मेधावी छात्रों को दून विश्वविद्यालय में आमंत्रित किया।

विद्यालय प्रबंधन के निदेशक *श्री बी.पी. उनियाल,* प्रधानाचार्या श्रीमती पुष्पा उनियाल*, *सह-निदेशक श्री साकेत उनियाल, और **डॉ. दीपिका* ने सभी छात्रों को वार्षिकोत्सव की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम में शामिल सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

इस आयोजन ने छात्रों की प्रतिभा और विद्यालय की उन्नति को प्रदर्शित करते हुए सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर्स और नेशनल व इंटरनेशनल स्तर पर खेलों में पदक विजेता विद्यार्थियों को नकद धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह पहल छात्रों को और अधिक प्रेरित करने और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई।