आयुष मंत्रालय भारत सरकार तथा भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग द्वारा संचालित देश का प्रकृति प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड द्वारा कैंप का आयोजन |

देहरादून
आशा कोठारी

आयुष मंत्रालय भारत सरकार तथा भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग नई दिल्ली द्वारा संचालित देश का प्रकृति प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड द्वारा आज दिनांक 20 दिसंबर 2024 को उत्तराखंड सचिवालय में प्रकृति परीक्षण किए जाने हेतु एक कैंप का आयोजन किया गया जिसमें शासन के उच्च अधिकारियों सहित कार्मिकों का प्रकृति परीक्षण किया गया। यह कैंप दिनांक 23 व 24 दिसंबर को भी उत्तराखंड सचिवालय में लगाया जाएगा। इस कैंप में भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड द्वारा उत्तरांचल आयुर्वैदिक कॉलेज देहरादून तथा शिवालिक आयुर्वैदिक कॉलेज झाझरा देहरादून के चिकित्सकों के सहयोग से प्रकृति परीक्षण किए गएमाननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने सचिवालय में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के प्रकृति परीक्षण अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया
और राज्य के सभी नागरिकों से अपने स्वास्थ्य सरंक्षण हेतु अपने निकट स्थित आयुष केंद्र में अपने प्रकृति परीक्षण करवाने की अपील की उनके द्वारा भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड द्वारा सचिवालय में आयोजित इस शिविर में शासन के समस्त अधिकारियों व कार्मिकों से कहा गया कि वह इस कैंप का लाभ उठाएं तथा अपना प्रकृति परीक्षण कराएं। इस अवसर पर प्रकृति परीक्षण अभियान के स्टेट कॉर्डिनेटर एवं भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ जे एन नौटियाल तथा परिषद की रजिस्ट्रार श्रीमती नर्वदा गुसाईं ,शिवालिक कालेज के प्रोफेसर डा योगेश पंवार एवं चिकित्सकों की टीम उपस्थित रहे।