आशा कोठारी
देहरादून/डोईवाला




देहरादून के मालदेवता स्थित राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज में पुलिस प्रशासन ने स्कूली छात्र-छात्राओं को जहां सड़क सुरक्षा, यातायात नियमो की जानकारी दीl वहीं ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड को लेकर गोष्ठी व रैली का आयोजन किया गया, पुलिस क्षेत्राधिकारी डोईवाला अनिल जोशी ने स्कूली छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी के चलते सड़कों पर अधिकतर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, इसलिए हमें दोपहिया वाहन पर हेलमेट लगाने के साथ यातायात नियमों का पालन भी करना चाहिएl उन्होंने उत्तराखंड को ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का आवाहन भी किया, उन्होंने कहा कि नशे की गर्त में पड़कर युवा पीढ़ी अपने भविष्य को अंधकार की ओर धकेल रही है, हमें इसे दूर रहना होगा,उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड बनाने के साथ यातायात के नियमों को पालन करने के लिए हम सभी को प्रयास करने होंगे, इस मौके पर क्षेत्राधिकारी डोईवाला अनिल जोशी व रायपुर थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी के साथ चौकी प्रभारी दीपक गैरोला ने स्कूली छात्र-छात्राओं को ड्रग्स फ्री उत्तराखंड मिशन 2025 व यातायात के नियमों की जानकारी भी दी गईl इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं भी उपस्थित थीl