
देहरादून:
आशा कोठारी
8 दिसंबर 2024 को आयुष्मान एवं गोल्डन कार्ड की सुविधा युक्त “बलूनी अस्पताल”, रिंग रोड, देहरादून , श्री सुशीला देवी इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज सोसाइटी एवं सी व्यू सेवा ट्रस्ट के द्वारा हरावाला चौक में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया I जिसमें 100 से अधिक क्षेत्र वासियों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई एवं निशुल्क दवाई वितरित की गई I इसके साथ-साथ भारत सरकार की आयुष्मान एवं गोल्डन कार्ड मे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया I कैंप में बलूनी अस्पताल की तरफ से डॉक्टर अमिता पुंडीर (स्त्री रोग विशेषज्ञ ), डॉ. प्रणिता उनियाल ( दंत रोग विशेषज्) , डॉक्टर वत्सला रतूड़ी ने लोगों को रोगों के प्रति जागरूक किया एवं स्वास्थ्य परामर्श दिया , साथ ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह के शिविरों का आयोजन करने का संकल्प लिया I शिविर को आयोजित करवाने में बलूनी हॉस्पिटल के सी.ई.ओ द्रवेश नौटियाल , भूतपूर्व ग्राम प्रधान श्री हरीश अग्रवाल, डॉक्टर मोनिका अग्रवाल , कुमारी अंजना एवं अन्य लोगों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई एवं विशेष सहयोग प्रदान किया गया I