आशा कोठारी
देहरादून:

भारतीय वैश्य महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल ने भारतीय वैश्य महासंघ की गढ़ी डाकरा ईकाई के गठन की घोषणा करते हुए श्री हरिराम महावर को गढ़ी डाकरा ईकाई का अध्यक्ष घोषित करते हुए उनसे शीघ्र अपनी कार्यकारिणी गठन करने की अपेक्षा की है।
हरिराम महावर जी ने जिस प्रकार श्री श्याम सेवा मंडल सरीखी अनेकों धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं में अपने सक्रिय योगदान से समाज में अपना विशिष्ट स्थान बनाया है। उसी प्रकार भारतीय वैश्य महासंघ की गढ़ी डाकरा ईकाई के माध्यम से भी समाज के संगठन और सेवा के नये कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
9 नवंबर मां लक्ष्मी जी की महाआरती के दिन इनके पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी को भी पदभार ग्रहण कराया जाएगा।