नैक प्रत्यायन में कर्णप्रयाग पीजी कालेज को मिला “बी” ग्रेड, महाविद्यालय में खुशी का माहौल

आशा कोठारी

कर्णप्रयाग/देहरादून :

डा.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग को नैक प्रत्यायन में बी ग्रेड प्राप्त हुआ है। प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ के बताया कि महाविद्यालय की स्थापना के बाद नैक का यह फर्स्ट साइकिल था,जिसमें सीसीपीए 2.34 की प्राप्ति हुई है,जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। नैक प्रत्यायन में सफलता के बाद अब कालेज के विकास की नई राह प्रशस्त होगी। उल्लेखनीय है कि अब किसी भी महाविद्यालय को शासकीय ग्रांट प्राप्ति के लिए नैक प्रत्यायनित होना अनिवार्य है। इस सफलता में आईक्यूएसी के साथ ही महाविद्यालय परिवार के प्रत्येक सदस्य का अथक परिश्रम सम्मिलित है।आईक्यूएसी में कोआर्डिनेटर डा.एम.एस.कंडारी,सदस्य डा.इन्द्रेश पांडेय, डा.मदन लाल शर्मा,डा.मृगांक मलासी, डा.स्वाति सुंदरियाल व जे.एस.रावत सम्मिलित रहे। अपर सचिव उच्च शिक्षा डा.आशीष कुमार श्रीवास्तव के अनुसार नैक प्रत्यायन में बी ग्रेड प्राप्त करने वाले महाविद्यालयों को पांच लाख रुपए की धनराशि प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में दी जायेगी। महाविद्यालय की इस सफलता पर स्टेट कार्डिनेटर नैक डा.दीपक पांडेय, पीटीए, एल्युमिनाई एसोसिएशन व छात्र संघ ने महाविद्यालय परिवार को बधाई दी है।