आशा कोठारी
डोईवाला / देहरादून:


आज दिनांक 06.11.2024 को उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले के डोईवाला नगर पालीका क्षेत्र स्थित केशव पूरी बस्ती में छठ पूजा के शुभअवसर पर छठ घाट की सफाई की गई l इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डोईवाला नगर के स्वयंसेवक, संस्कार भारती डोईवाला नगर प्रमुख श्रीमान ईश्वर जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक जिला सेवा प्रमुख ऋषिकेश श्रीमान हरिओम जी,सिपेट देहरादून के शिक्षकगण श्रीमान रविशंकर जी, श्रीमान राहुल जी, श्रीमान बलवीर जी तथा छात्रगण, डोईवाला नगर पालिका के पर्यावरण मित्रगण एवं अधिकारीगण नीरज जी, आइए मिलकर प्रेरित करे बिहार अभियान के कार्यकर्ता आदि ने प्रतिभाग किया l