देहरादून
आशा कोठारी

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मर्चुला क्षेत्र में हुए दर्दनाक बस हादसे में माता-पिता को खोने वाली 3 वर्षीय शिवानी के लिए उत्तराखंड सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है|
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कठिन घड़ी में एक संवेदनशील व साहसिक निर्णय पर प्रदेश की जनता कर रही हैं सराहना |
इस दर्दनाक दुर्घटना में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एक अभिभावक की भूमिका में नजर आए हैं| मुख्यमंत्री ने इस घटना में गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शिवानी की देखभाल और शिक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार द्वारा उठाए जाने की घोषणा की है| मुख्यमंत्री ने इस कठिन घड़ी में एक संवेदनशील और साहसिक निर्णय लिया | जिसमें उन्होंने कहा कि मर्चुला में हुई बस दुर्घटना में हम सभी को झकझोर दिया है | इस हादसे में जो परिवार अपने प्रिय जनों को खो चुके हैं मैं उनके प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं |खासकर शिवानी बिटिया जिसने इस हादसे में अपने माता-पिता खोद दिए हैं| उसकी देखभाल और शिक्षा की जिम्मेदारी अब हमारी सरकार उठाएगी |मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का यह संकल्प है कि वह शिवानी को एक सुरक्षित औ उज्जवल भविष्य देने में पूरी तरह से सहयोग करेगी | उन्होंने आगे कहा है कि शिवानी को अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करने का पूरा मौका मिलेगा | हम उसकी शिक्षा और जीवन के अन्य पहलुओं का भी ध्यान रखेंगे | |ताकि वह भविष्य में आत्मनिर्भर बने और अपने माता-पिता को खोने का दुख छोड़ सके |