देहरादून:
आशा कोठारी

आज प्रान्त कार्यालय उत्तराखंड, देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘विश्व संवाद केंद्र, उत्तराखण्ड न्यूज़ पोर्टल (https://vskuttarakhand.com) का राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रांत प्रचारक डा. शैलेन्द्र जी द्वारा शुभारंभ किया गया।
प्रांत प्रचारक डा. शैलेन्द्र जी ने कहा कि “न्यूज़ पोर्टल एक डिजिटल संवाद, सांस्कृतिक एवं सूचनात्मक मंच है, जो मुख्य रूप से उत्तराखण्ड की गौरवशाली विरासत, सामाजिक सरोकारों, सांस्कृतिक मूल्यों एवं लोकहित के विषयों पर आधारित लेख, विचारपरक विश्लेषण, शैक्षिक सामग्री और नवीनतम प्रस्तुत करता है। साथ ही एक विश्वसनीय और नित्य नवीन समाचार स्रोत है जो देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और तकनीकी जगत से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी हिंदी भाषा में उपलब्ध कराती है।”
प्रांत प्रचारक डा. शैलेन्द्र जी ने कहा कि यह पोर्टल पाठकों को विश्वसनीय सूचनाओं तक सुलभ पहुँच प्रदान करने, ज्ञानवर्धक लेखों के अनुशीलन तथा प्रकाशित सामग्री के माध्यम से वैचारिक रूप से जुड़ने का एक सशक्त माध्यम है। आइए, मिलकर डिजिटल संवाद की इस नई यात्रा का स्वागत करें !
सत्य, संवाद और सकारात्मकता के इस नए मंच के लोकार्पण समारोह में प्रांत प्रचार प्रमुख श्रीमान संजय जी, प्रांत व्यवस्था प्रमुख नीरज मित्तल जी, विभाग प्रचारक श्रीमान धनञ्जय जी, प्रांत टोली सदस्य ; सोशल मीडिया प्रमुख, देहरादून विभाग प्रदीप आनन्द जी, विभाग प्रचार प्रमुख गजेंद्र खंडूरी जी, सह विभाग कार्यवाह अरुण जी एवं संघ कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।