प्रधानमंत्री मोदी जी ने न केवल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को प्राथमिकता दी है, बल्कि युवाओं और किसानों के बीच उद्यमशीलता को भी प्रोत्साहित किया है

आशा कोठारी
देहरादून

प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में, एआईएफ से कृषि अवसंरचनाओं के विकास को नई गति मिली है। अगस्त 2024 तक, एआईएफ के तहत देश भर में एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित 74,695 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन इंफ्रास्ट्रक्चर में 18,508 कस्टम हायरिंग सेंटर, 16,238 प्राथमिक प्रसंस्करण केंद्र, 13,702 गोदाम, 3,095 छंटाई और ग्रेडिंग इकाइयां, 1901 कोल्ड स्टोर और कोल्ड चेन और 21,251 अन्य प्रकार के एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं। 74,695 परियोजनाओं की मंजूरी से कृषि क्षेत्र में कुल 78,702 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित हुआ है, जो एक महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने न केवल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को प्राथमिकता दी है, बल्कि युवाओं और किसानों के बीच उद्यमशीलता को भी प्रोत्साहित किया है, जिससे लगभग 50,000 नए कृषि उद्यम स्थापित हुए हैं। सरकार के प्रयासों से युवा भी कृषि की और आकर्षित हो रहे हैं, जो कि कृषि के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।यह कदम किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इन प्रयासों ने 800,000 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित किए हैं, और भविष्य में यह संख्या और भी बढ़ेगी, जिससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 2.5 मिलियन नौकरियों का सृजन होगा।
प्रधानमंत्री जी की कल्याणकारी नीतियों से किसानों की कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव आया है। खेत पर उन्नत इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण से किसानों को सीधे व्यापक उपभोक्ता आधार को बेचने की सुविधा मिली है, जिससे मूल्य प्राप्ति में वृद्धि हुई है और उनकी समग्र आय में वृद्धि हुई है। आधुनिक पैकेजिंग और कोल्ड स्टोरेज सिस्टम के कारण किसान अपनी बाजार बिक्री को समयबद्ध ढंग से अधिक रणनीतिक रूप से कर सकते हैं, जिससे बेहतर मूल्य प्राप्ति होती है। औसतन, इस इंफ्रास्ट्रक्चर ने किसानों को अपनी उपज के लिए 11-14% अधिक मूल्य प्राप्त करने में सक्षम बनाया है।
प्रधानमंत्री मोदी जी की नीतियाँ न केवल एग्रीकल्चरल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को प्रोत्साहित कर रही हैं, बल्कि ऋण जोखिम को भी कम कर रही हैं। क्रेडिट गारंटी समर्थन और ब्याज छूट के माध्यम से, ऋण देने वाली संस्थाएं न्यूनतम जोखिम के साथ ऋण दे सकती हैं, जिससे उनके ग्राहक आधार और पोर्टफोलियो डाइवर्सिफिकेशन का विस्तार करने में सहायता मिलती है। विशेष रूप से, इस फंड ने नाबार्ड की पुनर्वित्त सुविधा के साथ मिलकर एग्रीकल्चरल इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में शामिल प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पैक्स) के लिए प्रभावी ब्याज दर को घटाकर 1% कर दिया है। इससे इन पैक्स से जुड़े हजारों किसानों को महत्वपूर्ण लाभ हुआ है। आज तक, एआईएफ के तहत 2,970 करोड़ रुपए के ऋण के साथ 9,573 पैक्स परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिसमें नाबार्ड से सैद्धांतिक मंजूरी भी शामिल है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, केंद्र सरकार ने महत्वाकांक्षी एग्री इंफ्रा फंड (एआईएफ) योजना में प्रगतिशील वृद्धि की एक श्रृंखला शुरू की है, जिससे यह अधिक समावेशी और काफी हद तक अधिक प्रभावशाली बन गई है।
सरकार का प्रयास है कि कृषि लाभ का धंधा बनें और किसानों की आय बढ़े, इसके लिए हमने छह सूत्रीय रणनीति बनाई है। उत्पादन बढ़ाना, खेती की लागत कम करना, उत्पादन के ठीक दाम दिलाना, प्राकृतिक आपदा में राहत की उचित राशि दिलाना. कृषि का विविधीकरण और प्राकृतिक खेती। वर्तमान में, कृषि परिसंपत्ति विकास के लिए कुछ आशाजनक परियोजनाएँ, जैसे कि हाइड्रोपोनिक खेती, मशरूम की खेती, वर्टिकल फार्मिंग, एरोपोनिक खेती, पॉलीहाउस और ग्रीनहाउस, किसान समूहों और सामूहिकों के लिए आरक्षित हैं। हाल ही में इसके दायरे में विस्तार के कारण इन उपक्रमों को अब एआईएफ के तहत व्यक्तिगत किसानों को मंजूरी दी जा सकती है।इसी तरह, फसलोपरांत प्रबंधन की गतिविधियाँ केवल प्राथमिक प्रसंस्करण तक ही सीमित थीं। अब दिशा-निर्देशों का विस्तार करके इसे एकीकृत प्रसंस्करण बनाया गया है, जिसमें प्राथमिक और द्वितीयक प्रसंस्करण दोनों शामिल हैं, जिससे परियोजना की व्यवहार्यता में वृद्धि हुई है और किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्ति में मदद मिली है।
इसके अलावा, पीएम कुसुम योजना का घटक-ए, जो बंजर, परती, खेती योग्य, चरागाह या दलदली भूमि पर 2 मेगावाट तक के सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना की सुविधा प्रदान करता है, अब एआईएफ योजना के साथ सहजता से जोड़ा जा सकता है। यह रणनीतिक कन्वर्जेंस व्यक्तिगत किसानों और समूहों, दोनों को सशक्त बनाएगा, उनकी भूमिका को अन्नदाता से ऊर्जादाता तक बढ़ाएगा, साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्रों में विश्वसनीय स्वच्छ ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को बढ़ावा देगा।इसके अतिरिक्त, इस संशोधन के बाद एफपीओ यानी एनएबी संरक्षण ट्रस्टी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के लिए विशेष रूप से समर्पित क्रेडिट गारंटी कवर विंडो एआईएफ लाभार्थियों के लिए खुली रहेगी, जहां गारंटी शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए पात्र होगा।
ये परिवर्तन प्रसंस्करण क्षमताओं को बढ़ाएंगे, खाद्य उत्पादन में विविधता लाएंगे और उपज की गुणवत्ता में सुधार करेंगे। वे शेल्फ लाइफ बढ़ाएंगे, परिवहन क्षमता को बढ़ावा देंगे और ग्रामीण आपूर्ति को शहरी मांग से जोड़ेंगे। इसके अतिरिक्त, ये परिवर्तन रोजगार सृजित करने, इनपुट लागत कम करने, पैदावार बढ़ाने और कृषि दक्षता को बढ़ाने के लिए तैयार हैं, जिससे पर्याप्त रूप से ग्रामीण विकास होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, एग्री इंफ्रा फंड (एआईएफ) एक स्थायी समाधान प्रदान कर रहा है, जो कृषि क्षेत्र के विकास और भारतीय किसानों के सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के वैज्ञानिक दृष्टिकोण के कारण कृषि और किसानों से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं को दूर किया जा रहा, सघन आपसी संवाद और संयुक्त प्रयासों से कृषि और किसान कल्याण के क्षेत्र में नया सबेरा लेकर आया है, जो विकसित कृषि से विकसित भारत के सपने को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगा।