आशा कोठारी
देहरादून

आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता द्वारा उत्कृष्ट कार्यो के साथ सामाजिक व रचनात्मक क्षेत्र के लिए फूड सेफ्टी ऑफिसर देहरादून रमेश सिंह को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आदर्श संस्था के सचिव हरीश कोठारी, भारतीय जनता पार्टी टिहरी गढ़वाल के जिला मंत्री व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशील बहुगुणा, किसान मोर्चा के जिला मंत्री वह पूर्व प्रधान सुधीर बहुगुणा आदि स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।