उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी ने स्वर्गीय मदन सिंह जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया।

देहरादून:

आशा कोठारी

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी ने स्वर्गीय मदन सिंह जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया। उन्होने कहा कि
मेरे साथ पिछले 22 वर्षों से कार्यरत श्री राजेन्द्र सिंह रावत (राजू) के पूज्य पिताश्री स्वर्गीय श्री मदन सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
इस दुखद अवसर पर उनके पैतृक गाँव बीना, गैरसैंण (जनपद चमोली) पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल बनाए रखने का संदेश दिया।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करते हुए शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।