आशा कोठारी
देहरादून:

ऊर्जा कामगार संगठन के महामंत्री श्री दीपक बेनीवाल व प्रतिनिधि कार्मिकों के हित में लिये गये निर्णय पर आभार जताया हैl कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी ने प्रबन्ध निदेशक श्री पीपी ध्यानी के पिटकुल के हित में लिए जा रहे, ऐतिहासिक निर्णय व कार्यों के लिए पुष्प गुच्छ भेंटकर व मिठाई खिलाकर धन्यवाद ज्ञापित भी किया।
विदित हो कि पिटकुल के कार्मिकों द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए अर्जित किये गये वित्तीय लाभ में उत्तराखण्ड शासन को 11 करोड के लाभांश देने का का निर्णय लिया गया है। आउट सोर्स कर्मियों को 10 हजार प्रोत्साहन राशि प्रदान किए जाने का फैसला लिया गया है। पिटकुल के इतिहास में ये पहला मौका है जब इस तरह के बड़े फैसले लिए गए हैं।