श्री भगत सिंह कोश्यारी के छोटे भाई के छोटे सुपुत्र के निधन पर विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनो ने गहरा दुख व शोक संवेदना व्यक्त की

आशा कोठारी

देहरादून:

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र/ गोवा के पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी के छोटे भाई श्री प्रताप सिंह कोश्यारी के छोटे सुपुत्र विक्रम सिंह कोश्यारी के निधन पर विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त की हैl प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, आदर्श संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आशा कोठारी, कपकोट के विधायक श्री सुरेश गड़िया, गंगोलीहाट के विधायक श्री फकीर राम टम्टा, डोईवाला विधायक श्री बृजभूषण गैरोला, भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश सह संयोजक श्री लाल सिंह कोरंगा, भाजपा पिथौरागढ़ के जिलाध्यक्ष श्री गिरीश जोशी,भाजपा नेता श्री धीरज बिष्ट, वरिष्ठ नेता श्री राम सिंह कोरंगा,आदि ने भी उनके निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है l