आशा कोठारी
ऋषिकेश /देहरादून

प्रो० महावीर सिंह रावत
निदेशक,परिसर
हमारे परिसर में यह तीसरी प्लेसमेन्ट ड्राइव आयोजित की जा रही है।मैं सभी द्दात्र/ द्दात्राओं कॊ शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ।

डा० एस० के० कुड़ियल
संयोजक ट्रेनिंग एण्डप्लेसमेन्ट सेल।
माननीय कुलपति जी के निर्देशानुसार इस प्लेसमेट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है।यह परिसर के द्दात्र/ छात्राओं के रोजगार हेतु अच्छा संकेत है।
दिनांक 24 सितंबर 2024 को ऋषिकेश कैंपस में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है।
श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की तरफ से आयोजित होने वाली प्लेसमेंट ड्राइव में गुरुग्राम की प्लेसमेंट एजेंसी एनआईआईटी लिमिटेड से शिवम कुमार तिवारी टीम लीडर तथा आशुतोष सिंह सेल्स मैनेजर एवं वैभव सिंह चौहान सीनियर सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रतिभा करेंगे।श्री वैभव चौहान ने इस संदर्भ में आज परिसर निदेशक प्रोफेसर महावीर सिंह रावत एवं ट्रेनिंग तथा प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉक्टर एस के कुड़ियाल से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की।इस अवसर पर विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रोफेसर गुलशन कुमार ढींगरा, कला संकाय के संकायाध्यक्ष प्रोफेसर डीसी गोस्वामी, बाणिज्य संकाय के संकायाध्यक्ष प्रोफेसर कंचन लता सिंन्हा,डॉक्टर गौरव वाष्णेय, डॉ एसके नौटियाल आदि उपस्थित थे।