आशा कोठारी
डोईवाला / देहरादून


वन सुरक्षा दल शिवालिक वृत्त के प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी श्री गणेश उनियाल के नेतृत्व में अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा हैl इससे खनन माफिया में भी हड़कम मचा हुआ है अवैध खनन में लगे वाहनों को सीज भी किया जा रहा हैl छापामार टीम ने इस दौरान थानों रेंज के अंतर्गत थानों चौक के निकट 01 ट्रैक्टर मय ट्रॉली को अवैध उप खनिज (RBM) सहित बिना अभिवहन पास के पकडा व रेंज स्टाफ के सुपुर्द किया गया। इस कार्यवाही में वन सुरक्षा दल शिवालिक वृत्त के प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी श्री गणेश उनियाल, अनुज यादव वन आरक्षी,हेमंत भारती वन दरोगा आदि थे। वही शनिवार को चोहड़ पुर रेंज के अंतर्गत नवाब गढ़ के निकट दो ट्रैक्टर ट्राली को सीज किया l जिसमें 1 ट्रैक्टर मय ट्रॉली को अवैध उप खनिज (रेत) वह एक ट्रैक्टर ट्रॉली पत्थर सहित बिना अभिवहन पास के पकडा व वन सुरक्षा दल स्टाफ कालसी के सुपुर्द किया गया। इस कार्यवाही में वन सुरक्षा दल शिवालिक वृत्त के प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी श्री गणेश उनियाल, अनुज यादव वन आरक्षी, हेमंत भारती वन दरोगा, अजीत कुमार वन दरोगा, दिप्पू कुमार वन आरक्षी आदि शामिल थे।