नेपाल में आई भीषण आपदा पर गोरखा महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी ने जताई संवेदना, सहायता के लिए बढ़ाए हाथ

देहरादून

आशा कोठारी

गोरखा महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी ने पड़ोसी देश नेपाल में आई भीषण आपदा पर गहरा दुख एवं संवेदना व्यक्त करते हुए प्रभावित लोगों की सहायता के लिए राहत सामग्री और आर्थिक सहयोग जुटाने का अभियान शुरू करने का आह्वान किया है। समिति द्वारा क्यूआर कोड के माध्यम से आमजन, पदाधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से आर्थिक सहयोग करने की अपील की जा रही है।
समिति ने दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री एकत्रित कर नेपाल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए भी प्रतिबद्धता जताई। अध्यक्ष माया पवार, संस्था अध्यक्ष श्रीमती प्रभा शाह, सचिव ज्योति कोटिया, प्रमिला खत्री, पुष्पा छेत्री, सुनीता छेत्री, कविता छेत्री, मधु छेत्री, विनीता छेत्री, मधु खनाल, पूजा सुब्बा, बी.के. बराल, एन.बी. खत्री, राजेंद्र गुरुग, मीनू क्षेत्री, संध्या थापा, संस्था उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी वंदना बिष्ट तथा संरक्षक उपासना जी सहित अन्य सदस्यों ने संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लोगों से अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की।