आशा कोठारी

देहरादून:

 

उत्तराखंड सरकार में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले आईएएस अधिकारी हरि चंद सेमवाल को अब शासन में एक बार फिर पंचायती राज विभाग की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी गई है। आईएएस अधिकारी श्री सेमवाल सरकार में सबसे ज्यादा डिमांड वाले अधिकारी रहे हैं। अपनी सरल कार्य शैली के चलते वह लोकप्रिय भी हैं। सरकार में उनके पास पहले से ही महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, आबकारी, सिंचाई एवं लघु सिंचाई, धर्मस्य, संस्कृत, आयुक्त आबकारी, महानिदेशक संस्कृति, सचिव मानवाधिकार आयोग की ज़िम्मेदारी है। लेकिन शासन स्तर पर अब उन विभागों के साथ साथ उन्हें पंचायतीराज विभाग का प्रभार भी हरि चंद सेमवाल को दिया गया है। इससे पहले भी वह पंचायत राज विभाग को संभाल चुके हैं।