देहरादून
प्रभा भट्ट

रक्षाबंधन पर बहनों के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सौगात संवेदनशील सरकार की पहचान
महिला उन्नति संस्था उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पिंकी बिष्ट ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा दिए जाने के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे धामी सरकार की महिला हितैषी और संवेदनशील सोच का परिचायक बताया है।
श्रीमती पिंकी बिष्ट ने कहा कि धामी सरकार लगातार जनहित और महिला सम्मान को प्राथमिकता देते हुए फैसले ले रही है। रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व पर प्रदेश की बहनों के लिए निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की संवेदनशीलता और मातृशक्ति के प्रति सम्मान की भावना को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश की हजारों महिलाओं को अपने मायके और परिवार तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। साथ ही यात्रा के खर्च का बोझ कम होने से उन्हें आर्थिक राहत भी मिलेगी। यह केवल निःशुल्क यात्रा की सुविधा नहीं, बल्कि प्रदेश की बहनों के प्रति धामी सरकार के सम्मान और अपनत्व की भावना का प्रतीक है।
श्रीमती पिंकी बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, सुविधा और आत्मनिर्भरता को लेकर निरंतर सकारात्मक कदम उठा रही है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से महिलाओं में विश्वास और आत्मविश्वास बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि धामी सरकार की सोच स्पष्ट है—महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण ही सशक्त उत्तराखंड की मजबूत नींव है। सरकार द्वारा महिलाओं के हित में लिए जा रहे निर्णय निश्चित रूप से प्रदेश को विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे ले जा रहे हैं।
श्रीमती पिंकी बिष्ट ने इस सराहनीय पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन पर बहनों को दी गई यह सौगात धामी सरकार की संवेदनशीलता और महिला सम्मान की भावना को और मजबूत करती है।
उन्होंने प्रदेश की सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए समर्पित धामी सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड एक मजबूत और आत्मनिर्भर प्रदेश की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।