आशा कोठारी

देहरादून:

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी इन्वेस्टर समिट के लिए अपने मंत्रिमंडल सहयोगी व शासन के अधिकारियों के साथ विदेश दौरे के अंतर्गत दुबई पहुंच चुके हैं। दुबई में भारतीय मूल के लोगों ने उनका गर्म जोशी के साथ नागरिक अभिनंदन भी किया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी दिसंबर में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर दुबई एवं अबूधाबी में निवेशकों से मुलाकात भी करेंगे। सीएम श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कैबिनेट मंत्री श्री डा धन सिंह रावत भी गये हैं। माननीय मुख्यमंत्री व माननीय कैबिनेट मंत्री का वहा की जनता ने जोरदार स्वागत व नागरिक अभिनंदन भी किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दुबई रवाना होने से पहले ट्विट भी किया था। उन्होंने लिखा है कि वह देवभूमि के आराध्य देवी-देवताओं के आशीष एवं प्रदेश की जनता से एक बार फिर नई ऊर्जा के साथ दुबई जा रहा हूँ। पढें क्या लिखा है सीएम ने ट्विट कर…