आशा कोठारी

देहरादून:

आशा कोठारी

देहरादून:

सर्व मानवाधिकार समाज सुरक्षा संगठन का 07, वां वार्षिकोत्सव प्रदेश अध्यक्ष श्री वीर नौटियाल की अध्यक्षता में उत्तराखंड के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों व संगठन के सदस्यों के साथ मिलकर बड़ी धूमधाम के साथ हिंदी भवन देहरादून में मनाया गया।
कार्य क्रम के मुख्य अतिथि सर्व मानवाधिकार समाज सुरक्षा संगठन के संरक्षक डॉ नरेस बंशल जी माननीय सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष, मानवाधिकार समाज सुरक्षा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती बबली चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती अलका सक्सेना, राष्ट्रीय सचिव श्री सत्य प्रसाद उनियाल, इत्यादि आदि की गरिमा मय उपस्थिति में संपन्न हुआ।
ईस अवसर पर माननीय सांसद डॉ नरेस बंशल जी ने
अपने संबोधन में संगठन को उसके कार्य क्षेत्र से अवगत कराते हुए कहा कि समाज की सुरक्षा ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। किसी भी व्यक्ति की पारिवारिक, सामाजिक व पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ किसी भी तरह की हिंसा को सुलझाने का प्रयास किया जाना चाहिए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती बबली चौहान ने डॉ नरेस बंशल जी को प्रदेश में मानवाधिकार संगठन द्वारा गरीब परिवार के बच्चों के लिए संचालित पाच शिक्षण सस्थानों व कुछ महिलाओं द्वारा संचालित कुटीर उद्योगों से अवगत कराया  डॉ नरेश बंसल जी ने सघटन से जुडी हुई मात्र शक्ति को लेकर ख़ुशी जताई