अहंकार और अधर्म कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसका अंत निश्चित है और सच्ची भक्ति कभी खाली नहीं जाती। व्यास राम उपाध्याय जी

आशा कोठारी

देहरादून

 

डोईवाला चीनी मिल की गार्डन कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर में तृतीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा व्यासजी राम उपाध्याय जी श्री धाम वृंदावन द्वारा श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में श्रद्धालुओं को भक्त ध्रुव और भक्त प्रहलाद के चरित्र का वर्णन और वामन अवतार की कथा का सुंदर वर्णन किया श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के तृतीय दिवस पर भक्तों का सैलाब उमड़ा गूंजे जयकारे,
‎
‎डोईवाला चीनी मिल की गार्डन कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर में तृतीय दिवस में जजमान यशपाल सिंह एवं श्रीमती भुनेश पाल द्वारा श्रीमद्भागवत महापुराण की व्यास राम उपाध्याय जी की उपस्थिति में पूजा अर्चना की और श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथा व्यास व्यास राम उपाध्याय  ने जैसे ही नृसिंह अवतार की कथा शुरू की,  भक्त प्रहलाद पर उसके पिता हिरण्यकश्यप ने अत्याचार की सारी सीमाएं पार कर दीं, तो भक्त की रक्षा के लिए भगवान को ऐसा रूप धारण करना पड़ा जो न मनुष्य था, न पशु। न दिन था, न रात। न अंदर था, न बाहर। भगवान नृसिंह ने खंभे से प्रकट होकर बताया कि भगवान अपने भक्त की रक्षा के लिए कहीं भी, कभी भी, किसी भी रूप में आ सकते हैं और उन्होंने नृसिंह अवतार हमें संदेश देता है कि अहंकार और अधर्म कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसका अंत निश्चित है। और सच्ची भक्ति कभी खाली नहीं जाती और कथा प्रसंग सुन भक्तगण भाव-विभोर हो गए। कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। इस दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारी, गार्डन कॉलोनी के स्थानीय निवासी, महिला मंडल सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित  अंत में भजन-कीर्तन और आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। संचालकों ने श्रद्धालुओं से श्रीमद्भागवत महापुराण कथा मे अधिक से अधिक संख्या में श्रवण करने की अपील की।
‎इस अवसर पर मनोज कुमार पांडे, अवधेश कुमार, विजय शर्मा, यशपाल सिंह, दिनेश वर्मा, रमेश कुमार, दीपक, सत्येन्द् त्यागी, अरुण बिष्ट, अशवनी, पंडित  बोबी, कृष्ण मोहन विश्वकर्मा, नागू, सुमेन्द्र, कुलदीप कुमार, सागर, संजय श्रीवास्तव, आनंद महावर, कैलाश मित्तल, सुशील जायसवाल, सूरज कुमार, दुलार चंद, रोहित, अमरजीत, सविता शर्मा, मंजू त्यागी, इंदू पांडेय, नीता, नीतू, रेनु सिंह, दीपशिखा, बीना वर्मा, कमला देवी, बबीता विश्वकर्मा, उषा श्रीवास्तव, पुष्पा उपाध्याय, अंजू बिष्ट, पुष्पा देवी, सीतल, रेनु सिंह, श्रीमती, पुष्पा गेरा, सुमन, सहित अन्य उपस्थित थे।