भगवान का जन्म धर्म की स्थापना के लिए होता है जब-जब धरती पर पाप बढ़ता है, भगवान किसी न किसी रूप में अवश्य आते हैं : व्यास राम उपाध्याय जी

आशा कोठारी

देहरादून, डोईवाला

डोईवाला चीनी मिल की गार्डन कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर में चतुर्थ दिवस श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में व्यासजी राम उपाध्याय जी श्री धाम वृंदावन द्वारा श्रद्धालुओं को भगवान श्री कृष्ण बालरुपी के जन्म की कथा का सुंदर वर्णन किया गया और श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, “नंद घर आनंद भयो” से गूंजा पंडाल।
डोईवाला चीनी मिल की गार्डन कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर में चतुर्थ दिवस श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में जजमान मनोज कुमार पाण्डेय एवं श्रीमती इंदू पांडेय द्वारा श्रीमद्भागवत महापुराण की श्रीधाम वृंदावन से पधारे व्यासजी राम उपाध्याय जी की उपस्थिति में पूजा अर्चना की और उसके उपरांत व्यास राम उपाध्याय जी ने श्रीमद्भागवत महापुराण सुंदर वर्णन कर कहा कि और जब मथुरा के कारागार में भाद्रपद मास की अष्टमी को आधी रात में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ, तो कारागार का अंधकार प्रकाश में बदल गया। बेड़ियां टूट गईं, ताले खुल गए। यह संदेश है कि जब भगवान आते हैं तो जीवन के सारे बंधन टूट जाते हैं और उन्होंने बाल गोपाल की मनमोहक झांकी का वर्णन करते हुए नंद बाबा के घर के आनंद का बड़ा ही सजीव चित्रण किया। इस दौरान भगवान के पालने को झुलाया गया और श्रद्धालुओं ने फूलों से पुष्पवर्षा की। महिला श्रद्धालुओं ने बधाई गीत गाकर खुशी मनाई।
नन्दगोप गृहे जातो यशोदा गर्भ सम्भवः।
ततस्तौ नाशयिष्यामि विन्ध्याचल निवासिनी॥”
कथा व्यास जी ने कहा कि भगवान का जन्म किसी साधारण घटना नहीं, बल्कि धर्म की स्थापना के लिए होता है। जब-जब धरती पर पाप बढ़ता है, भगवान किसी न किसी रूप में अवश्य आते हैं। इस अवसर पर मंदिर समिति के सदस्य, गार्डन कॉलोनी और चीनी मिल क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मातृशक्ति और युवा उपस्थित रहे। कथा के अंत में माखन मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर मनोज कुमार पांडेय, अवधेश कुमार, विजय शर्मा, यशपाल सिंह, दिनेश वर्मा, रमेश कुमार, दीपक, विजय श्रीवास्तव, मिल बहादुर, रोशन सिंह, सत्येन्द् त्यागी, अरुण बिष्ट, पंडित बोबी, कुलदीप शर्मा, शंकर नोटियाल, आराध्या मेडिकल, प0 गणेश नोडियाल, दिनेश, रविकुमार, विजय सिंह, लक्ष्मी जर्नल स्टोर डोईवाला, सुमेन्द्र, सागर, संजय श्रीवास्तव, आनंद महावर, कैलाश मित्तल, सुशील जायसवाल, राहुल विश्वकर्मा, अमन विश्वकर्मा, सूरज कुमार, दुलार चंद, रोहित, गाडबाबू, अमरजीत, सविता शर्मा, स्वाति विश्वकर्मा, मंजू त्यागी, नीता, नीतू, रेनु सिंह, अंजाम बिष्ट, दीपशिखा, बीना वर्मा, कमला देवी, पुष्पा शर्मा, बबीता विश्वकर्मा, उषा श्रीवास्तव, रामरती, पुष्पा उपाध्याय, अंजू बिष्ट, पुष्पा देवी, सीतल, रेनु सिंह, श्रीमती, पुष्पा गेरा, सुमन, सहित अन्य उपस्थित थे।