भारत सरकार की ऑपरेशन अजय के अंतर्गत इज़राइल से अपने नागरिक को विशेष विमान से घर वापसी की मुहीम तेज

आशा कोठारी

देहरादून:

 

Operation Ajay के अन्तर्गत इज़राइल से भारत सरकार द्वारा दूसरे विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापिस लाया गया।

इसमें उत्तराखंड की एक नागरिक- सुश्री सोभिका परिमार- को उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर रिसीव किया गया।सुश्री परमार देहरादून की रहने वाली है और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के Meerut शहर में उनका ससुराल है।

अपने सकुशल वापिस आने के बाद वह अपने परिवार के साथ अपने ससुराल Meerut के लिए चली गई और सरकार को धन्यवाद कहा।